आगरालीक्स…आगरा में डीईआई के छात्रों ने बनाई फ्लाइंग कार सहित ऐसे—ऐसे मॉडल्स, फोटोज में देखकर रह जाएंगे दंग. फाउंडर्स डे पर किए मॉडल पेश…लोग भी पहुंचे
आज 31 जनवरी को दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में फाउंडर्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन सुबह 6 बजे से साय 6 बजे तक चला, जिसमें लगभग 54 सेक्शन लगाए गए जिसमें से 40 विज्ञान संकाय प्रांगण में और 14 विभिन्न संकाय में लगाए गए। टेक्निकल के छात्रों ने ई साइकिल, ई मोपेड, ड्रोन, फ्लाइंग कार बनाई।
विशेष आकर्षण का केंद्र रहा वनस्पति विभाग, विज्ञान संकाय का ऑर्गेनिक सब्जियों का सेक्शन जहां सभी दर्शकों ने खूब सब्जियां खरीदी। शिक्षा संकाय के छात्र छात्राओं ने राधा स्वामी समाधि का बहुत ही खूबसूरत मॉडल तैयार किया।

रसायन विभाग में एनर्जी न्यू एंड रिन्यूवेबल एनर्जी, वाटर मैनेजमेंट एंड रीसाइकल, एयर वाटर सॉइल क्वालिटी एंड कंसरवेशन विषय पर मॉडल तैयार किए गए। इनफार्मेशन सेंटर, आगरा सिटी (नेहरू नगर) के विद्यार्थिओं ने भी फाउंडर्स डे हर्षोउल्लास से मनाया, इस ओपन डे के अवसर पर सेण्टर प्रांगण को चार्ट्स और वर्किंग मॉडल्स के द्वारा विभिन्न विषयों पर खूबसूरत प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस अवसर पर एक्सहिबिशन एक्सहिबिट्स को क्वालिटी के अनुसार पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में बी.कॉम और बी.बी.ए. के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।



