आगरालीक्स….. आगरा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है लेकिन अभी तक सभी स्कूलों के सीसीटीवी कैमरे लिंक नहीं हुए हैं।

आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में 1.25 लाख छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी अनिवार्य हैं। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से लिंक किया जा रहा है। जिससे परीक्षा के दौरान सीसीटीवी से परीक्षा देने वाले छात्रों को देखा जा सके।
30 स्कूल नहीं हुए सीसीटीवी कैमरे से लेस
कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्र लिंक नहीं हुए हैं। अभी भी 30 स्कूल ऐसे हैं जो सीसीटीवी से लिंक नहीं हुए हैं। यही नहीं कुछ स्कूल ऐसी भी हैं जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं है। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लिंक करने की कवायद चल रही है।