आगरालीक्स …आगरा में रेल मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और अन्य केन्द्रीय उपक्रमों एवं नेशनल चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स आगरा के सहयोग से वेंडर विकास कार्यक्रम।

औद्योगिक आस्थान, नुनहाई के उप निदेशक बीके यादव यादव ने बताया है कि वेंडर विकास कार्यक्रम-2023 के अन्तर्गत आजादी के अमृत काल में देश को आत्मनिर्भर बनाने और आयात को कम करने हेतु रेल मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और अन्य केन्द्रीय उपक्रमों एवं नेशनल चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स आगरा के सहयोग से दो दिवसीय वैण्डर विकास कार्यक्रम एवं उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 03 से 04 फरवरी, 2023 को एमएसएमई प्रौद्योगिकी विकास केन्द्र (पीपीडीसी), हाथरस रोड, आगरा में किया जाएगा।
100 एमएसएमई ईकाईयां लेंगी हिस्सा
100 एमएसएमई ईकाईयां भाग लेगी, उनके द्वारा 60 स्टॉल लगाए जाएंगें। उक्त प्रदर्शनी में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित करने के साथ-साथ उपरोक्त केन्द्रीय उपक्रमों में वैण्डर रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया है कि औद्योगिक आस्थान, नुनहाई द्वारा इनवेस्टर सम्मेलन भी शीघ्र ही आयोजित किया जायेगा।