आगरालीक्स….आगरा में कोठी में चल रहा देह व्यापार, सामूहिक दुष्कर्म के बाद कोठी से भाग निकली युवती, कमला नगर के रहने वाले युवक सहित सात अरेस्ट।

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में 29 जनवरी को लावारिस हालत में किशोरी घूमती हुई मिली। पुलिस ने युवती को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया। किशोरी की काउंसिलिंग की गई, किशोरी ने बताया कि वह ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी मां के साथ कुबेरपुर स्थित मीट फैक्ट्री में काम करती थी, उसकी फैक्ट्री में काम करने वाले सलीम से दोस्ती हो गई। 26 जनवरी को वह सलीम के पास पहुंच गई, उसे किशोरी को कुबेरपुर की रहने वाली फरजाना को सौंप दिया। फरजाना ने उसे आसमा के पास भेजा, इसके बाद खंदौली की रहने वाली मीना को किशोरी सौंप दी।
किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार
काउंसिलिंग में किशोरी ने बताया कि मीना देह व्यापार करती है, वह किशोरी और युवतियों को अपने चंगुल में फंसा लेती है, किराए पर कोठी और कमरा लेकर देह व्यापार करती है। किशोरी को मीना ने टेढ़ी बगिया में किराए पर मकान में रखा। 28 जनवरी की रात को तीन युवक कमरे पर आए, किशोरी की बोली लगाई। कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले सहित तीन युवक आए और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह से जान बचाकर निकल आई और न्यू आगरा में पुलिस को लावारिस हालत में घूमती मिली। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
पुलिस ने सात लोग किए अरेस्ट
प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रहाक सहित सात लोग अरेस्ट किए गए हैं। इन्हें जेल भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।