आगरालीक्स…आगरा में यमुना पर बनने जा रहा है नया पुल. अप्रैल से शुरू हो जाएगा काम. मिट्टी का परीक्षण किया गया.
आगरा में यमुना नदी पर एक और पुल बनने जा रहा है. यह पुल जवाहर पुल के बराबर से ही बनाया जाएगा. इस पुल का काम अप्रैल माह से शुरू कर दिया जाएगा. एनएएचआई द्वारा यहां मिट्टी का निरीक्षण किया गया है. यह पुल करीब छह सौ मीटर लंबा होगा. इसके बन जाने से शहर में आने—जाने वाले लोगों को काफी राहत होगी. तीन साल में इस पुल का निर्माण करा लिया जाएगा.

जवाहर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यमुना ब्रिज पर आने—जाने के लिए बराबर में बना एक पुल ही रह गया है. अंबेडकर पुल से भी आवाजाही हो रही है लेकिन वाटरवक्र्स से जाने वाला ट्रैफिक अभी प्रभावित हो रहा है. ऐसे में जवाहर पुल और उसके दूसरी ओर बने पुल के बीच से एक और नया पुल बनाया जाएगा. इसका प्रोजेक्ट तैयार हो गया है. पुल बनाने के लिए मिट्टी का परीक्षण भी शुरू कर दिया गया है और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. सारे परीक्षण के बाद अप्रैल माह में पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा.