Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: National Conference Cardiology Agra Live 3.0 started, 300 cardiologists from across the country gave information…#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

Agra News: National Conference Cardiology Agra Live 3.0 started, 300 cardiologists from across the country gave information…#agranews

130

आगरालीक्स…हार्टअटैक से एक डिस्प्रिन की गोली भी बचाती है जान. तीन चीजें रेगुलर करेंगे तो आपका हार्ट स्वस्थ रहेगा. देशभर के 300 हृदय रोग विशेषज्ञों ने हार्ट के लिए दी कई महत्वपूर्ण जानकारियों…

  • होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में जुटे देशभर के 300 हृदय रोग विशेषज्ञ, दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 3.0 हुई शुरू
  • लो फैट डाइट, 4 किलोमीटर वॉक और योग-प्राणायाम के साथ हृदय को रखें स्वस्थ: डॉ. आरआर कासलीवाल
  • तरह-तरह के पेसमेकर दे रहे ह्रदय को नया जीवन: डॉ. सुभाष चंद्रा
  • हृदय रोग से बचने के लिए व्यस्तता और भागदौड़ के बीच निकालें खुद के लिए रिलैक्स करने का समय: डॉ. सुवीर गुप्ता

धूम्रपान, तंबाकू, मोटापा, हाईफैट भोजन, हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ लगातार टीवी और मोबाइल से चिपके रहना, फिजिकल एक्सरसाइज न करना और फैमिली हिस्ट्री में चली आ रही बीमारी के कारण आज हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज बढ़ रहे हैं। लोग मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि हम सब लो फैट डाइट लें। 4 किलोमीटर प्रतिदिन वॉक करें और योग- प्राणायाम को जिंदगी में नियमित रूप से शामिल करें ताकि हमारा हृदय स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे..यह विचार विश्व विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ व वेदांता के चेयरमैन डॉ. आरआर कासलीवाल ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में आगरा इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस “कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 3.0” के पहले दिन कोरोनरी आर्टरी डिजीज पर हुए व्याख्यान के क्रम में व्यक्त किए।

कांफ्रेंस के मध्यांतर में डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने दीप जलाकर कॉन्फ्रेंस का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ आगरा इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी सोसाइटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. वीके जैन, सचिव डॉ. सुवीर गुप्ता, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. आरआर कासलीवाल और डॉ. एमएम सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय वीडियो संदेश के माध्यम से उद्घाटन सत्र में शामिल रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. राकेश भाटिया ने किया।

एरिदिमिया पर हुए एक सत्र में बीएलके मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली के डॉ. सुभाष चंद्रा ने इनोवेशन इन पेसिंग पर बोलते हुए कहा कि आज तरह-तरह के पेसमेकर ह्रदय को नयी जिंदगी प्रदान कर रहे हैं। इनमें 4 ग्राम का का लीड लैस पेसमेकर प्रमुख है जो दिल के अंदर लगाया जाता है। जो मरीज को बेहोश नहीं होने देता। डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने बिना बाईपास सर्जरी के हार्टअटैक की आठवीं का इलाज किए जाने की भी जानकारी देते हुए बताया कि 50 वर्ष के बाद जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हृदय की धमनियों में कैल्शियम जमा होना शुरू हो जाता है। इस चूने को हीरे की बर से या अल्ट्रासोनिक तरंगों से साफ कर हृदय का इलाज किया जाता है।

ज्यादा तनाव न लें..
कॉन्फ्रेंस के आयोजन और साइंटिफिक सचिव डॉ सुवीर गुप्ता ने हृदय को स्वस्थ रखने के टिप्स देते हुए कहा कि जिंदगी में ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। वर्क प्रेशर न लें। भागदौड़ और व्यस्तता के बीच रिलैक्स करने के लिए भी समय निकालें। एक्सरसाइज से अपना तनाव कम करें। सीमित भोजन करें और स्मोकिंग बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि फिर भी हृदय रोग हो जाए तो तुरंत डॉक्टर को कंसल्ट करें। आजकल आरनी, एसजीएलटी-2 इनवेट्रस और वीटा ब्लॉकर्स सहित फैबुलस 4 दवाओं ने हृदय रोगियों को बहुत राहत दी है।

अब मात्र 20 मिनट में हार्टअटैक की जांच संभव
मेदांता के डॉ. गगनदीप सिंह ने एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम के इलाज पर विचार साझा करते हुए बताया कि पहले हार्टअटैक का पता करने के लिए मरीज को दिन रात हॉस्पिटल में रुकना पड़ता था लेकिन अब एच एस ट्रोपोनिन यानी हाई सेंसटिविटी ब्लड टेस्ट से तुरंत पता लग जाता है कि मरीज को हार्टअटैक हुआ है कि नहीं। इससे भी बढ़कर अब ऐसी मशीन आ गई है जिससे मात्र 20 मिनट में जांच करके हार्टअटैक का पता लगाया जा सकता है।

नई विधियों से पकड़ रहे हार्ट का फेल्योर
हार्ट फैलियर विषय पर हुए सत्र में डॉ. विनीश जैन ने कहा कि कई बार ह्रदय की कमजोरी ईको कार्डियोग्राफी में भी नजर नहीं आती। ईको नॉर्मल होने पर भी हृदय कमजोर होता है। ऐसे में एक्सरसाइज टेस्ट और अन्य नई विधियों से हम हृदय के फेल होने को पकड़ते हैं और इलाज करते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल तो हृदय मजबूत
डॉ प्रभात अग्रवाल ने कहा कि मधुमेह रोगियों में हार्ट का फेल होना गंभीर समस्या बना हुआ है, लेकिन अब इलाज और परीक्षण के आधुनिक तरीके उपलब्ध होने से पिछले कुछ वर्षों से मधुमेह रोगियों की हृदयाघात से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है।

अब घर पर ही इलाज संभव
हार्ट फेलियर के सत्र में डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले बार बार सांस फूलने की वजह से एडवांस हार्ट फेलियर के मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ता था। ऐसे मरीज पूरी तरह से अपने घरवालों पर या अस्पतालों पर निर्भर थे लेकिन अब ऐसे मरीजों के लिए ऐसी मशीन आ गई है जो मरीज के दिल के पास या दिल के अंदर या पैर की नस के ऊपर लग जाती है जिससे ये मरीज अपना दैनिक काम कर सकते हैं।

सांस फूले तो तुरंत हॉस्पिटल आओ
डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि सांस फूले तो तुरंत हॉस्पिटल आओ। पूर्ण चेकअप कराओ। बताई हुई दवा प्रॉपर लो। बिना डॉक्टर की एडवाइस के दवा मत छोड़ो।

डिस्प्रिन की गोली बचाती है जान
डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि हार्ट अटैक में पहले कुछ घंटे बहुत इंपॉर्टेंट होते हैं। जैसे ही सीने में दर्द हो या सीने में भारीपन महसूस करें तो तुरंत एक डिस्प्रिन ले लें। डिस्प्रिन, सॉर्बिट्रेट से बेहतर है क्योंकि सॉर्बिट्रेट में सिर्फ दर्द घटता है जबकि डिस्प्रिन की गोली से जान बचती है।
उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट होने के बाद हम सोचते हैं कि रोगी अब दुनिया से चला गया तो हम कोई अतिरिक्त प्रयास उसे बचाने का नहीं करते। लेकिन यदि सीपीआर स्टार्ट किया जाए तो कार्डियक अरेस्ट होने के बाद भी 15 फ़ीसदी लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

इन्होंने भी दिए व्याख्यान..
डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. आरडी यादव, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. रजत रावत, डॉ. ईशान गुप्ता, डॉ. प्रवेग गोयल, डॉ. हिमांशु यादव और डॉ. दीपक अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा किए।
डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. बीएन कौशल, डॉ. सुनील बंसल, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. सुमित सेठी, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. केके विश्वानी, डॉ. अनुराग और डॉ. हेमंत चेयर पर्सन और मॉडरेटर की भूमिका में रहे। समाजसेवी वीरेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान दिल्ली, राजस्थान, लखनऊ, मेरठ, हरियाणा, पंजाब और आगरा से 40 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 300 से अधिक जाने-माने चिकित्सक मौजूद रहे। हृदय रोग से जुड़े उत्पादों, औषधियों और तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इन्हें मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट
नेशनल कांफ्रेंस के पहले दिन देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके बहल को हृदय रोग के निदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं और उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

5 को कॉन्फ्रेंस का समापन
आगरा इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी सोसाइटी के सचिव डॉ. सुवीर गुप्ता ने बताया कि 5 फरवरी, रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विशेषज्ञों की व्याख्यान होंगे। 12:30 से 1:00 बजे तक समापन समारोह होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!