आगरालीक्स…ताजमहल पर अब आवारा कुत्ते ने विदेशी पर्यटक को काटा. पैर में हुआ घाव. सीसीटीवी में कुत्ते के काटने का वीडियो हुआ कैद…देखें वीडियो
आगरा में जी20 मेहमानों के स्वागत और सत्कार के लिए काफी तैयारियां की जा रही है. शहर को सुंदर बनाया जा रहा है लेकिन विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के पास कभी बंदरों तो कभी कुत्तों द्वारा विदेशी पर्यटकों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. रविवार को भी एक विदेशी पर्यटक को आवारा कुत्ते ने काट खाया. पर्यटक के पैर में घाव हो गया. उसने एक दुकान से सेनेटाइजर लिया और इसे लगाने के बाद वह ताजमहल देखने के लिए चला गया. पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.
घटना शनिवार सुबह दक्षिणी गेट के पास की बताई जा रही है. स्पेन का रहने वाला एक पर्यटक हाथ में काफी और पानी की बोतल लेकर जा रहा था कि तभी वहां घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक पर्यटक के पैर में काट खा लिया. पर्यटक ने कुत्ते को वहां से भगाया और आगे जाकर एक दुकान पर देखा तो उसके पैर में घाव हो गया था. इस पर पर्यटक ने एक मेडिकल शॉप से सेनेटाइजर खरीदा और उसे पैर में लगाकर थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से चला गया.