आगरालीक्स ……डीयू युनिवर्सिटी सहित देश के 100 विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्स में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी से प्रवेश होगा। नौ फरवरी से सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 मार्च तक छात्र आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमा ने सीयूईटी यूजी 2023 के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सीयूईटी के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नौ फरवरी से 12 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
21 से 31 मई तक होगी परीक्षा
सीयूईटी की परीक्षा 21 से 31 मई तक होगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी, एक अगस्त से नया सेशन शुरू कर दिया जाएगा।