आगरालीक्स.. आगरा में हांगकांग की कंपनी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण करेगी, फैक्ट्री लगाएगी। लखनऊ में
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण आगरा में होगा, आगरा से तीन लाख करोड़ के प्रस्ताव।

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक किया जा रहा है। प्रदेश के सभी शहरों से निवेश के प्रस्ताव मांगे गए थे, आगरा से तीन लाख करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए हैं। कुछ में अनुबंध भी हो गया है।
आगरा में बनेगी इलेक्ट्रिक कार
हांगकांग की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ई मोटर्स ने करार किया है। कंपनी आगरा में इलेक्ट्रिक कार बनाएगी। कंपनी के आगरा में स्थापित होने से रोजगार मिलेगा।
सूरसदन से होगा लाइव
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का लाइव टेलीकास्ट सूरसदन में होगा, यहां निवेशकों के साथ ही अधिकारी भी रहेंगे। जिससे निवेशकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
ये हुए अनुबंध
इलेक्ट्रिक वाहन 174099 करोड़
ग्रीन एनर्जी 17171 करोड़
हैंडलूम एंड टेक्सटाइल 5351 करोड़
फूड एंड वेबरेज 4593 करोड़
मेडिकल 2852 करोड़