अलीगढ़लीक्स… ब्रजभाषा शब्दकोष तैयार करने के लिए एएमयू के डॉ. जुल्फिकार को चुना गया है। साथ देंगे मथुरा के शिव कुमार (एस.आर.जी) व तेजवीर सिंह तेज।

अवधी, भोजपुरी और ब्रजभाषा बोली पर तैयार हो रहा शब्दकोश
राज्य शिक्षा संस्थान, प्रयागराज द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की बोलियों (अवधी, भोजपुरी, ब्रज भाषा और बुंदेली) पर आधारित शब्दकोश तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के भाषा विशेषज्ञों का समूह उपर्युक्त बोलियों पर शब्दकोश तैयार कर रहे हैं। प्रत्येक टीम में तीन तीन भाषा विद्वान चयनित किए गए हैं।
यूपी की बोलियों का हो सकेगा विस्तार
ब्रज भाषा में एएमयू से डॉ. जुल्फिकार को इस महत्तवपूर्ण कार्य के लिए चुना गया है, उनके साथ मथुरा से शिव कुमार (एस. आर.जी ) व तेज वीर सिंह तेज इसको तैयार करने में अपनी सेवाए दे रहे हैं। डॉक्टर जुल्फिकार ने बताया कि इस कार्य के पीछे उद्देश्य है कि हिन्दी की बोलियों का विस्तार और विकास हो इसके अलावा अलग अलग भागों में रह रहे हिंदी के छात्र और शिक्षक एक दूसरे के निकट आ सकें और उन्हें क्षेत्रीय बोलियां अपरिचित न लगें। इन सभी हिन्दी बोलियों को समझना इन शब्दकोशों के माध्यम से सहायक हो सके।