आगरालीक्स… आगरा में युवती की हत्या।

आगरा के बमरौली कटारा में शुक्रवार को 19 साल की युवती का शव मिला है। डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा का कहना है कि छोटा इकथारा बमरौली कटारा निवासी 19 साल की रीना पुत्री रमेश चंद बुधवार दोपहर में घर से गई थी, शाम तक वह नहीं लौटी। परिजनों ने रीना की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से 200 मीटर की दूरी पर रीना का शव खेत में मिलने से खलबली मच गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।