आगरालीक्स…आगरा पहुंचे g20 के वीवीआईपी. रॉयल तरीके से हुआ स्वागत. शहनाई वादन, पुष्प वर्षा के साथ हुआ वेलकम.
लंबी तैयारियों के बीच आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जब जी20 के वीवीआईपी आगरा पहुंचे. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर जी20 देशों का यह डेलिगेशन पहुंचा. डेलिगेशन में 100 से 125 प्रतिनिधि शामिल रहे. इनके यहां पहुंचने पर रॉयल तरीके से स्वागत किया गया. एक ओर ब्रज का नृत्य हो रहा था तो वहीं दूसरी ओर शहनाई का वादन. एयरपोर्ट पर आते ही पुष्प वर्षा के साथ इन मेहमानों का स्वागत किया गया. गुब्बारे भी छोड़ें गए और छोटे—छोटे बच्चों ने इस डेलिगेशन का स्वागत किया. बग्गियों में इन सभी मेहमानों को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया. जी 20 डेलीगेशन की ड्रोन से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया. जगह—जगह देश की संस्कृति के कार्यकम आयोजित किए जा रहे हैं.




