आगरालीक्स…आगरा में 13 व 14 फरवरी को होने वाली बीएड, एलएलबी एवं बीएएलएलबी वर्ष 2022 की छूटी परीक्षाएं स्थगित. ये तिथि जारी
13 और 14 फरवरी को आयोजित होने वाली बीएड, एलएलबी एवं बीएएलएलबी वर्ष 2022 की कक्षाओं में स्टूडेंट्स की छूटी हुई प्रायोगिक/मौखिक परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. विवि द्वारा इसकी अधिसूचना जारी करके जानकारी दी गई है. इसके साथ ही बीएड प्रथम, द्वितीय वर्ष एवं एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष तथा बीएएलएलबी तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष की कक्षाओं में स्टूडेंट्स की छूटी हुई प्रायोगिक/मौखिक परीक्षा के परीक्षा आवेदन पत्र पूरित करने की तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है.

ऐसे सभी स्टूडेंट्स जो परीक्षा के लिए आवेदन पत्र पूरित करना चाहते हैं वह 15 फरवरी 2023 तक विवि की वेबसाइट पर स्वयं अथवा संबंधित कॉलेज के माध्यम से आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं. ये परीक्षाएं इन नोडल केंद्रों पर इस तिथि को आयोजित होंगी.
- आरबीएस कॉलेज में 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं होंगी तो वहीं 23 फरवरी को इसी केंद्र पर सुबह 10 बजे से बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा होगी.
- आगरा कॉलेज आगरा पर 22 फरवरी को सुबह दस बजे से एलएलबी प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष तथा बीएएलएलबी तृतीय वर्ष तथा चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं होंगी वहीं 23 फरवरी को एलएलबी तृतीय वर्ष तथा बीएएलएलबी पंचम वर्ष की परीक्षा सुबह 10 बजे से इसी केंद्र पर होगी.