आगरालीक्स ….आगरा में सैलून में बाल काटते समय मशीन मे आया करंट, बार्बर की मौत।

आगरा के पिनाहट क्षेत्र में 28 साल के बबलू का पापरी नगर तिराहे पर सैलून है। सोमवार दोपहर में मनीष सैलून पर बाल कटवाने के लिए पहुंचे, उसने मशीन से बाल काटने के लिए कहा। बार्बर बबलू ने हेयर कटिंग मशीन ली और उसे लगाने के बाद स्विच आन कर दिया।
स्विच आन करते ही आ गया करंट
जैसे ही बबलू ने स्विच आन किया, हेयर कटिंग मशीन में करंट आ गया। बार्बर बबलू करंट की चपेट में आने से वहीं गिर गया, स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने लाइट बंद की और बबलू को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर तब तक बबलू की मौत हो चुकी थी।