आगरालीक्स…. आगरा में ई बस चौपाटी और सेल्फी प्वाइंट से होकर गुजरेंगी, जिससे चौपाटी और सेल्फी प्वाइंट तक आने जाने में लोगों को परेशानी न हो।

एडीए ने ताजनगरी फेज टू में चौपाटी विकसित की है, यहां लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट होटल ट्राइडेंट के बगल में विकसित किया गया है। यहां तक आने जाने के लिए लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए ई बसों के रूट में बदलाव किए जा रहा है।
10 ई बसें चौपाटी तक चलेंगी
चौपाटी तक जाने के लिए वाटरवक्र्स चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा और आगरा कैंट चौराहे से हर 30 मिनट बाद ई बस चलेंगी। यही नहीं ताजमहोत्सव के दौरान चौपाटी में कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिससे चौपाटी तक लोग पहुंचे। यहां किडस जोन विकसित किया जाएगा, चौपाटी में बतख भी होंगी, जिससे लोग यहां बैठ कर खूबसूरती का आनंद ले सकें।