आगरालीक्स …..आगरा में सुर संगीत और फुल मस्ती के लिए ताजमहोत्सव 18 फरवरी से शुरू हो रहा है, पूरा कार्यक्रम, प्रवेश टिकट कितनी रखी गई।

आगरा में हर साल ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाता है। ताजमहोत्सव 2023 विश्व वंधुत्व जी 20 थीम पर आयोजित किया जा रहा है। 18 फरवरी से 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाएगा।शिल्पग्राम के साथ ही सदर बाजार, लवप्वाइंट, जोनल पार्क ताज नगरी तथा सूरसदन में कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
50 रुपये प्रवेश टिकट
ताजमहोत्सव 2023 में प्रवेश के लिए टिकट का शुल्क 50 रुपये रखा गया है, स्कूल बच्चों के ग्रुप को लेकर आते हैं तो उसके लिए 100 बच्चों के लिए शुल्क 500 रुपये रखा गया है। जबकि ताजमहल देखने वाले पर्यटकों को ताजमहल की टिकट पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
बालीवुड नाइट से लेकर हर रोज कल्चरल प्रोग्राम
ताजमहोत्सव में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही हर रोज कल्चरल प्रोग्राम होंगे। इसके लिए कलाकारों की सूची फाइनल की जा रही है।