आगरालीक्स… आगरा में सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है, आगरा में 153 स्कूलों के 30 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. रामानंद चौहान ने बताया कि जिले में सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल के 15939 और इंटरमीडिएट के 14602 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
सुबह 10.30 बजे से परीक्षा
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होगी। परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।