आगरालीक्स… आवारा पशुओं के लिए खेत में तारबंदी कर करंट छोड़े जाने से पड़ोसी किसान की मौत। खेत में पानी लगाते समय तार से टच हो गया था हाथ।
पिनाहट के गांव मैदीपुर में हादसा
पिनाहट के गांव टिकतपुरा निवासी अमरीश (27वर्ष) पुत्र चेतराम के खेत मैदीपुर में है। क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों ने अपने खेतों में तारों की बाड़ बना रखी है।
खेत में पानी लगाते समय तारों से चिपका
कुछ ने इन तारों में करंट भी छड़ रखा है। अमरीश देर शाम खेत में पानी लगा रहा था कि अचानक पड़ोसी के खेत में लगे तारों में करंट आने से वह चिपक गया। चीख पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।