अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप। एक महीने से है सक्रिय। लोग घरों में हुए कैद। वन विभाग की सूचना दी। देखें वीडियो
गांव किढ़ारा के जंगल में देखा गया तेंदुआ
हरदुआंगज थाना क्षेत्र के गांव किढारा के जंगल में बुधवार की सुबह लोगों ने एक तेंदुए को देखा, देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
युवकों ने बनाया वीडियो, वन विभाग को भेजा
बच्चे और बुजुर्ग घरों में बंद हो गए हैं। लोगों में दहशत व्याप्त है। कुछ युवकों ने तेंदुए का पीछा कर उसका वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा है।
एक माह से क्षेत्र में सक्रिय है तेंदुआ
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की दस्तक एक माह पूर्व ही क्षेत्र में हो गई थी। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई लेकिन इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया।
बीते माह जंगली सूअर का किया था शिकार
ग्रामीणों के मुताबिक 27 जनवरी की रात गांव के निकट एक जंगली सूअर शत-विक्षत अवस्था में मिला था, जिसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग को दी गई थी लेकिन इसे तेंदुए का शिकार नहीं माना गया था।