आगरालीक्स…शर्मनाक मामला. रिश्तेदार युवक ने युवती के खींचे अश्लील फोटो. ब्लैकमेलिंग कर मांगने लगा दो लाख रुपये. पैसे न देने किया ये घिनौना काम…
आगरा में अश्लील फोटो खीचंने और उसके बाद ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है. रिश्तेदार युवक ने एक युवती के वीडियो कॉल के बाद अश्लील फोटो खींच लिए और इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर देने लगा. जब युवती ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने ये फोटो उसके पति के पास भेज दिए. इसके अलावा फर्जी फेसबुक और फर्जी व्हाटसअप पर डालकर उसे बदनाम कर दिया. थाना सिकंदरा में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

ये है पूरा मामला
थाना सिकंदरा में दर्ज मुकदमे के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी पलवल में हुई है. फरवरी 2022 में वो अपने रिश्ते की चाची के घर ननदी की शादी में आई थी. यहां उन्हें चाची का भाई मिला जिसने युवती का नंबर ले लिया और इसके बाद कॉल करे बातचीत करने लगा. आरोप है कि युवक ने जबरन युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए. इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और एक दिन उसके घर पहुंच गया. घर में उस समय वह अकेली थी. आरोपी ने धमकी दी कि जैसा वह कहता है, वैसी करती रहना. अगर नहीं करोगी तो फोटो ससुरालियों को भेज दूंगा. इसके बाद उसने वीडियो कॉल करने भी युवती के आपत्तिजनक फोटो ले लिए.
इसके बाद आरोपी ने दो लाख रुपये की मांग की लेकिन मना करने पर आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिए. इसके अलावा फर्जी फेसबुक आईडी और व्हाट्सअप के माध्यम से भी वायरल कर दिए. इससे परिवार दहशत में आ गया. बुधवार को युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है.