आगरालीक्स …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस से ज्यादा एमडी और एमएस की सीटें, पहले एमबीबीएस की सीटें थी ज्यादा।

एसएन मेडिकल कॉलेज द्वारा मनोरोग विभाग में तीन, चर्म रोग विभाग में दो और नेत्र रोग, टीबी एंड चेस्ट और रेडियोथैरेपी विभाग में एक एक पीजी की सीट के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल एनएमसी में आवेदन किया था। एनएमसी की टीम ने सोमवार को कॉलेज में प्रस्तावित सीटों के लिए निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं देखी।
157 हो जाएंगी पीजी की सीटें
एसएन में एमबीबीएस की सीटें 128 हैं, एमबीबीएस की सीटें 150 तक रह चुकी हैं लेकिन मानक पूरे न होने पर 22 सीटें कम कर दी थी। पीजी की सीटें 100 थी लेकिन अब पीजी की सीटें बढ़ रही हैं लेकिन एमबीबीएस की सीटें नहीं बढ़ पा रही हैं। एसएन में नौ पीजी की सीटों के लिए आवेदन किया गया है, अभी 148 सीटें हैं नो सीटें मिलने से एसएन में पीजी की सीटें बढ़कर 157 हो जाएंगी।