आगरालीक्स… आगरा में आज ताजमहोत्सव में रॉक बैंड इंडियन ओसियन की प्रस्तुति, जानें आज के कार्यक्रम, एंट्री टिकट सहित पूरी डिटेल।

आगरा में सोमवार से ताजमहोत्सव 2023 शुरू हो गया, एक मार्च तक चलने वाले ताजमहोत्सव में हर रोज अलग अलग प्रस्तुति होंगी। 300 शिल्पी देश भर से ताजमहोत्सव में आए हैं और शिल्पग्राम में स्टॉल लगाई हैं।
कई प्रदेशों की स्टॉल
ताज महोत्सव-2023 में विभिन्न प्रांतों के लगभग 300 शिल्पी अपने-अपने शिल्प का प्रदर्शन एवं बिक्री करने आये हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एण्ड कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मेरठ, भदोही, सहारनपुर आदि जनपदों के शिल्पी प्रमुख रूप से प्रतिभाग कर रहे हैं। इन शिल्पियों के बेहतरीन शिल्प जैसे आंध्र प्रदेश व बिहार का सिल्क एवं ड्रेस मैटीरियल, जम्मू कश्मीर का सूट एवं शाल, वाराणसी का सूट एवं साड़ी, पिलखुआ का बेडशीट, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, फरीदाबाद का टेराकोटा, भदोही का कालीन इत्यादि महोत्सव में आने वाले दर्शकों को आकर्षित करेंगे और साथ ही लुभान्वित वस्तुओं की खरीदारी करेंगें।
मंगलवार 21 फरवरी के कार्यक्रम
शिल्पग्राम
सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाल कलाकारों की प्रस्तुति
शाम पांच बजे से सात बजे शुभ्रा तलेगांवकर का शास्त्रीय गायन
शाम सात बजे कुमुद दीवान का ठुमरी दादरा, अर्चिता और अम्रता का सुगम संगीत
रात आठ बजे से रॉक बैंड इंडियन ओसियन की प्रस्तुति
सदर बाजार
शाम 7.30 बजे थीम गीत
रात 8.30 बजे संगीत संगम
सूरसदन
शाम छह बजे चेन्नई की विदुषी दीपिका वरद राजन का ख्याल गायन
7.30 बजे व्रंदावन के पंडित भगवान दास शर्मा का हवेली संगीत
जोनल पार्क
शाम छह बजे से तनुश्री कश्यप का शास्त्रीय गायन