Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Shocking Story: British citizen found in the condition of beggars in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Shocking Story: British citizen found in the condition of beggars in Agra…#agranews

231

आगरालीक्स..आगरा में गंदे और फटे कपड़े पहना व्यक्ति कर रहा था अंग्रेजी में बात. पुलिस पहुंची तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा..आप भी हो जाएंगे शॉक्ड..

आगरा के थाना जगदीशपुरा का एरिया. एक व्यक्ति गंदे और फटे कपड़ों में घूम रहा था. वह लोगों को रोककर उनसे बात कर रहा था और वो भी अंग्रेजी में. लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस वहां पहुंची तो और उससे बात की तो उस व्यक्ति ने पुलिस के सामने अपना परिचय देते हुए चौंकाने वाली बातें बताईं. पुलिस ने उसकी सारी हकीकत जानीं.

इस शख्स ने अपना नाम श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता बताया. उसने बताया कि वह ब्रिटिश नागरिक है और उसे हिंदी नहीं आती है, उसका जन्म भी वहीं हुआ हे. 16 फरवरी को वह ऋषिकेश आया था और यहां से लखनऊ जाने के लिए निकले. प्रीपेड टैक्सी बुक की और एक जगह रास्ते में खाना खाने के लिए उतरे. लेकिन इसके बाद वह रास्ता भूल गए. उधर टैक्सी चालक ने अनहोनी की आशंका में बिजनौर में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

इस पर आगरा की जगदीशपुरा थाना पुलिस ने इस श्ख्स के ब्रिटिश नागरिक होने की सूचना पर पर्यटन पुलिस को बुला लिया. पर्यटन पुलिस उसे अपने साथ ले गई. श्याम इंद्रिक बटुकलाल ने बताया कि वह पैदल ही बिजनौर से आगरा पहुंचे हैं. रास्ते में कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की और प्रताड़ित भी किया. उनके पास न तो पैसे थे और न ही कोई खाने की व्यवस्था. कभी होटल तो कभी रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी और किसी तरह मांगकर खाना खाया.

पर्यटन पुलिस ने जब इनके बारे में और जानकारी हासिल की तो पता चला कि श्याम इंद्रिक की एक पूर्व पत्नी है जो कि ब्रिटेन में रहती है. श्याम इंद्रिक योगा इंस्ट्रक्टर हैं और 50 से अधिक बुक्स भी लिख चुके हैं. इनके कई वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध हैं. वह भारत में जून 2022 से मई 2023 तक का वीजा लेकर आए थे और जगह—जगह भ्रमण कर रहे थे. पर्यटन पुलिस ने बिजनौर पुलिस के सुपुर्द उन्हें कर दिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!