Saturday , 2 May 2026
Home बिगलीक्स Banke Bihari temple Dan Patra open in Agra region
बिगलीक्स

Banke Bihari temple Dan Patra open in Agra region

144

आगरालीक्स…. बांकेबिहारी मंदिर के 18 दानपात्रों में से एक दानपात्र सीसीटीवी और सुरक्षा के बीच खोले गए। तीन घंटे तक तक नोटों की गिनती चली, इसमें एक हजार, 500 रुपये के पुराने नोट, डॉलर सहित 16.44 लाख रुपये निकले।

बांकेबिहारी मंदिर के आंगन एवं जगमोहन में 18 दानपात्र हैं। दो नंबर के दान पात्र को शुक्रवार दोपहर दो बजे सीसीटीवी की निगरानी और सुरक्षा के बीच खोला गया। तीन दर्जन से अधिक मंदिर कर्मचारियों ने नोटों की छटाई कर व्यवस्थित करने के साथ ही गिनती की। दोपहर दो बजे शुरू हुई नोटों की गिनती शाम पांच बजे तक चली। इसमें दो दर्जन से अधिक मंदिर के कर्मचारी, आधा दर्जन बैंक कर्मचारी लगे रहे। गुल्लक में 500 के 1600 एवं एक हजार के 300 नोट निकले। इसके अलावा चांदी की बांसुरी और पायल आदि भी निकले। इसमें 16,44,909 रुपये निकले। दोनों बैंक शाखाओं से आए अधिकारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धनराशि बैंक में जमा कराई गई। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित तीन अधिवक्ता राधाचरन उपाध्याय, भगत सिंह आर्या एवं जयप्रकाश शर्मा, लेखपाल ओमप्रकाश पटेल, प्रबंधक मुनीश शर्मा, सह प्रबंधक उमेश सारस्वत एवं इंडियन बैंक और केनरा बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।
सौ डॉलर किए सील
बांकेबिहारी मंदिर की गुल्लक में विदेशी मुद्रा भी निकली। इनमें आस्ट्रेलियन और अमेरिकन डॉलर भी मिले। करीब सौ डॉलर के नोट मंदिर प्रबंधन ने सील कर दिए। शनिवार को मंदिर प्रबंधन द्वारा करेंसी बदलकर बैंक में जमा की जाएगी। इसके चलते करेंसी को सील किया गया है। इस्कॉन में भी चल रही गिनती
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर को सभी चार गुल्लक कड़ी सुरक्षा के बीच खोली गई। इसमें से कुल 25 हजार रुपये निकले। एक हजार के पांच नोट एवं पांच सौ के बीस नोट निकले। राशि बैंक में जमा करा दी गई। इससे पूर्व गुरुवार को आठ माह के बाद खुली गुल्लक में 24 लाख रुपये निकले थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Man & his Girl Friend dead body found dead in room, Video

मथुरालीक्स …Agra News: वीडियो न्यूज, युवक और उसकी गर्ल फ्रेंड का शव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

बिगलीक्स

Agra Live News: 48 year old OTT service provider Company manager health deteriorate in woman colleague room in Five star hotel, Died

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फाइव स्टार होटल में ओटीटी कंपनी के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 2nd May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह से ही तेज धूप, कल से बदलेगा...

error: Content is protected !!