Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Story of Shiva Parvati marriage and birth of Shukdev narrated in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Story of Shiva Parvati marriage and birth of Shukdev narrated in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews

114

आगरालीक्स…आगरा में शिव पार्वती विवाह प्रसंग से गूंज उठा पंडाल. 12 वर्षीय बाल व्यास खुशी किशोरी सुना रही हैं श्रीमद भागवद कथा

हरि बोल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवद कथा में बाल व्यास खुशी किशोरी जी ने शिव पार्वती विवाह और शुकदेव जन्म की रोचक कथा का वर्णन किया। भागवत कथा को सुनने के लिए आसपास के सैकड़ों भक्त पहुंचे। भगवान के जयकारे लगातार लग रहे।

दूसरे दिन की कथा
बाल व्यास खुशी किशोरी जी ने भक्तों को बताया कि हिमालय राज की कन्या पार्वती बड़ी होने लगती हैं। पार्वती ने मन में प्रण लिया की वह शिव को पति के रूप में प्राप्त करेंगी। देवता भी शिव को मनाते हैं कि वह पार्वती से विवाह कर लें लेकिन शिव इसके लिए तैयार नहीं हुए। माता पार्वती शिव को प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या करती हैं। भगवान शिव प्रसन्न हो विवाह के लिए तैयार हो जाते हैं। देवताओं , भूत , पिशाचों को लेकर तन में भस्म लगाए शिव बारात लेकर हिमालयराज के यहां पहुंचते हैं। माता मैना दूल्हे का भेष देखकर डर जाती हैं और पार्वती का विवाह करने से मना कर देती हैं। सभी ने समझाया कि शिव कोई साधरण नहीं हैं, वह तो देवों के देव हैं।

उन्होंने बताया कि मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह होता है और देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं। भगवान शिव माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे हैं, माता को नींद आ जाती है और उनकी जगह एक तोता हुंकारी भरने लगता है। जब शिव को पता चला तो उन्होंने शुक को मारने के लिए त्रशूल छोड़ दिया। तीनों लोकों में भागता शूक व्यास के आश्रम पहुंचा और उनकी पत्नी के मुख से गर्भाशय में पहुंच गया। जहां वह बारह वर्ष तक रहे और भगवान कृष्ण के आश्वासन के बाद जन्म लिया।

यह लोग रहे उपस्थित रहे
मुख्य यजमान मनोज अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, दैनिक यजमान रमेश चंद वर्मा एवं माधुरी वर्मा, ममता सिंघल संस्थापक, भोलानाथ अग्रवाल सरंक्षक, राम प्रकाश अग्रवाल (राम ज्वैलर्स), राजेश अग्रवाल, अलका अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, कनिका गर्ग, मुख्य अतिथि कैलाश चंद गुप्ता बाबा चैन, अजय गुप्ता, विनीता सुगंधि, कुसुम अग्रवाल, भोलेनाथ अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता बिल्डर्स, अनिल कपूर, अंजलि कपूर, गौरव अग्रवाल, सतेंद्र पाठक, शकुन अग्रवाल,चंचल, राजकुमार, ब्रजकिशोर अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल नितिन अग्रवाल, शेखर गर्ग, अजय बंसल, मोहित वर्मा, विनोद गोयल, राजेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राहुल नंदवंशी, अजय बंसल, विनय वर्मा, विक्की गर्ग, मोहन अग्रवाल, महेश जौहरी, राकेश अग्रवाल, हरीश पंजवानी, विनय वर्मा, प्रीति अग्रवाल, आशा अग्रवाल, ममता शर्मा, कविता गर्ग, निशा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल संरक्षक गुंजन अग्रवाल महामंत्री, सीमा, अनीता, अंशु, अनु, राधा, मीनू, गायत्री, सावित्री, शिल्पी, संतोष, सपना, रेखा, पूजा अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!