Friday , 7 February 2025
Home आगरा Agra News: “Holi Ke Rang Tiranga Ke Sang” on March 4 in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: “Holi Ke Rang Tiranga Ke Sang” on March 4 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली के रंग बिखरेंगे तिरंगा के संग. आजादी के अमृत महोत्सव में होगी ब्रज की होली

यूं तो सभी रंग अपना महत्व रखते हैं लेकिन जब बात तीरंगे की आती है तो हर मन में देशभक्ति के जज्बात हिल्लोरे लेने लगते हैं। इस बार होली तिरंगे के रंग में रंगकर आगरा वाले मनाने जा रहे हैं। सैल्यूट तिरंगा, राष्ट्रीय संगठन द्वारा चार मार्च को ब्रज की होली देशभक्ति के रंग से सराबाेर होकर मनायी जाएगी।

गुरुवार को एसपी पब्लिक स्कूल, जरार हाउस, मदिया कटरा पर होली के रंग सैल्यूट तिरंगा के संग आयोजन का आमंत्रण पत्र विमाेचन किया गया। अध्यक्ष रेखा साहनी ने कहा कि 04 मार्च को संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान पर दोपहर 02 बजे से होली के रंग सैल्यूट तिरंगा के संग आयोजन होगा। 56 जिलों में होने जा रहे सैल्यूट तिरंगा कार्यक्रम का आगाज आगरा से किया जा रहा है। आयोजन में देशभर से जुड़े सदस्य भाग लेंगे।

समस्त प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शीला बहल ने कहा कि आयोजन में भावना जादौन द्वारा निर्देशित नृत्य पर मलीन बस्तियों के होनहार बच्चे प्रस्तुति देंगे। वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूलों की होली और कथक नृत्यांगना रुचि शर्मा द्वारा निर्देशित होली नृत्य होगा। अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संजय टंडन ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंघ बघेल, पूर्व मंत्री सचिदानंद पोखरियाल, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, फिल्म सेंसर बोर्ड सदस्य राजकुमार सिंह देशप्रेम पर अपने विचार रखेंगे। अवधेश उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम में गोधन से बना तिरंगा भी फहराया जाएगा। ताकि इको फ्रेंडली होली का संदेश दिया जाए। इस दौरान वत्सला प्रभाकर, सीमा भदौरिया, प्रदीप दीक्षित, पारुल दीक्षित, नेहा टंडन, वीना कौशिक, एसके बग्गा, अमित खत्री, सुनील शर्मा, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: 501 women took out grand Kalash Yatra for Bhagwat Katha in Defense Estate Phase 1 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डिफेंस एस्टेट फेस 1 में निकाली गई 501 महिलाओं ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Bhoomi Pujan of construction of huge Radharani temple in Runkata, Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में इस जगह बन रहा राधारानी का विशाल मंदिर. 11 हजार...

आगरा

Agra News: B.Tech student missing since a week in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बीटेक छात्र एक सप्ताह से लापता. पुलिस खाली हाथ. कॉलेज...

आगरा

Agra Weather: Cold winds are sending shivers through Agra. Melting cold at night and in the morning…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाएं छुड़ा रही कंपकंपी. रात को और सुबह के...