आगरालीक्स …आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, अब औपचारिक घोषणा होनी है, अन्य पदों के लिए 15 मार्च को डाले जाएंगे वोट।

नेशनल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, 10 मार्च तक नाम वापसी है और 15 मार्च को वोट डाले जाने हैं।
राजेश गोयल बने अध्यक्ष
अध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है, यह नामांकन राजेश गोयल ने किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर राजेश गोयल ही प्रत्याशी है, उन्हें निर्विरोध चुन लिया जाएगा, उनके लिए वोट नहीं डाले जाएंगे।
10 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी
समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल ने बताया कि 12 समूहों से 28 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। 10 मार्च तक नामांकन पत्रों की वापसी है, इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और 15 मार्च को वोट डाले जाएंगे।