आगरालीक्स…. आगरा में युवक की दोनों किडनी खराब हो गईं, मां को किडनी देनी थी लेकिन डॉक्टरों ने अनफिट घोषित कर दिया, इस तरह युवक का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट।

आगरा कैंट पर किराये पर रहने वाले स्व रमेशचंद्र का 31 वर्षीय अनिल कुमार की दोनों किडनियां अचानक खराब हो गई थी। । उसकी मां अपनी एक किडनी देकर उसकी जिंदगी को सुरक्षा कवच प्रदान करना चाहती थी। लेकिन डाक्टरों ने इसका खर्च 950000 रुपये बताया लेकिन मेहनत मजदूरी कर भरण-पोषण करने वाले अनिल के परिवार पर व्यवस्था कर पाना नामुमकिन ही था। सत्यमेव जयते के प्रयासों से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उसको आपरेशन के लिए 475000 रुपये मिल गए। अवशेष धनराधि के लिए सत्यमेव जयते ने मदद का निर्णय लेकर जेपी होस्पीटल भेजने की व्यवस्था की। मां की किडनी अनफिट होने पर उसकी पत्नी ने अपनी किडनी देने का निर्णय लिया ,जांच में उसकी किडनी फिट पाई जाने पर जेपी होस्पीटल के डाक्टरों ने अनिल का सफल किडनी ट्रांसप्लांट आपरेशन किया।
दो से तीन महीने आइसोलेशन में रहना पड़ेगा
अस्पताल से अनिल की छुट्टी कर दी गई है। अभी 2-3 महीने आइसोलेशन में रहना होगा।इसके लिए नोयडा में ही दो कमरे की व्यवस्था कर दी गई है। जिस पर ट्रस्ट का बीस हजार महीना खर्च होगा।इसमें महामंत्री गौतम सेठ व रोहित अग्रवाल एडवोकेट का सराहनीय सहयोग रहा। अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।