आगरालीक्स…आगरा में जन्मदिन पर छात्रा ने किया सुसाइड. घर पर काटा केक और आधी रात को लगा ली फांसी…शॉकिंग वजह आई सामने
आगरा में एमकॉम की एक छात्रा ने अपने जन्मदिन की रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसको कमरे में फंदे पर लटका देखा. उसे उतारकर परिजन एसएन इमरजेंसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुसाइड से पहले छात्रा ने परिजनों के साथ जन्मदिन मनाया था और घर पर केक भी काटा था लेकिन आधी रात को उसने सुसाइड कर लिया. इसके पीछे वजह दोस्तों के साथ पार्टी में न जाने की अनुमति देना बताया जा रहा है.
ये है पूरा मामला
मामला थाना कमला नगर क्षेत्र का है. यहां रहने वाली 22 वर्षीय वंदना टेढ़ी बगिया स्थित एक कॉलेज से एमकॉम कर रही है. वंदना के पिता नरेंद्र हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं. बड़ी बहन की शादी और चुकी है और एक भाई है. परिजनों के अनुसार तीन मार्च को वंदना का जन्मदिन था. परिवार और परिचितों के साथ उसने घर पर जनमदिन मनाया और केक काटा. इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए. वंदना भी प्रथम तल पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चली गई.

बताया जाता है कि आधी रात को पिता नरेन्द्र वंदना के कमरे की तरफ गए तो उन्होंने जंगले में बंधे दुपट्टे से वंदना को लटका देखा. यह देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया जिसके बाद आननफानन में परिजनों ने उसे उतारकर एसएन इमरजेंसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की जानकारी पुलिस को भी लगी जिसके बाद पुलिस ने परिवार के साथ ही नजदीकी लोगों से भी पूछताछ की. परिजनों ने बताया कि वंदना अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करने बाहर जाना चाहती थी लेकिन परिजनों ने मना कर दिया. शायद इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.