आगरालीक्स…आगरा में होली पर पानी की नहीं होगी कमी. दोपहर में भी आएगा पानी. पानी नहीं आए तो इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
आगरा में होली पर पानी की कोई समस्या नहीं आएगी. सुबह और शाम की आपूर्ति तो होगी ही साथ ही दोपहर में भी पानी दो घंटे के लिए आएगा. ऐसे में लोगों को पानी को लेकर कोई समस्या होली पर नहीं होगी. अगर किसी को पानी की समस्या है तो वह कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत भी कर सकता है जिसके नंबर जारी किए गए हैं. इसके अलावा चारों जोन में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है.

चार दिन पानी की नहीं होगी कमी
जलकल विभाग द्वारा दी गई जानकारी केअनुसार आगरा के चारों जोनों हरीपर्वत, लोहामंडी, ताजगंज और छत्ता जोन में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. रविवार यानी 5 मार्च से 8 मार्च तक पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी. होली पर दोपहर के समय भी पानी की सप्लाई होगी. जलकल के सचिव वीबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार और सोमवार को हर दिन की तरह पानी की आपूर्ति की जाएगी. मंगलवार को भी सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति रहेगी. 8 मार्च को होली वाले दिन पानी सुबह 6 से 7 बजे और दोपहर को दो घंटे यानी 12 बजे से दो बजे तक आएगा. पानी की समस्या पर लोग कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत कर सकते हैं. जिसका नंबर 8192095401, 18002702722 जारी किया गया है. वहीं सीवर की समस्या को लेकर भी लोग 8700018971, 7305056978 परशिकायत दर्ज करा सकते हैं.