आगरालीक्स…आगरा में बोर्ड एग्जाम सेंटर पर एसटीएफ का छापा. कॉपी बदलने की सूचना मिली, मिला ये…
आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर कॉपियों बदलने की सूचना मिली जिस पर एसटीएफ ने केंद्र पर छापा मारा. इससे केंद्र पर हड़कंप मच गया. एसटीएफ ने यहां कॉपियां चेक की तो वह सही मिलीं. टीम को यहां पर नकल करन की सामग्री मिली है.

ये है पूरा मामला
आज सुबह छलेसर स्थित यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र ईश्वरी देवी कन्या इंटर कॉलेज में कॉपियों बदलने की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने यहां छापा मारा. टीम ने यहां कापियां चेक की तो वह अदला बदली नहीं थी. हालांकि टीम अभी जांच पड़ताल कर रही है. बता दें कि यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का आज आखिरी दिन था. दोपहर की पाली में रसायन विज्ञान के पेपर था.