आगरालीक्स …..आगरा में होली पर क्या बरतें सावधानी, किस तरह से लगाएं रंग, कौन सा रंग होता है चेहरे के लिए घातक, जानें।

आगरा में होली की मस्ती शुरू हो गई हैं, हंसी ठिठोली के साथ रंग और गुलाल लगाया जा रहा है। मगर, होली में यह रंग गुलाल चेहरे को खराब कर सकता है। इसके लिए विशेषज्ञों से जानें कि किस तरह के रंग का इस्तेमाल करें। चेहरे पर रंग लगने पर उसे कैसे साफ करें।
विशेषज्ञों ने दिए ये टिप्स
-हर्बल कलर का इस्तेमाल करें।
-होली खेलने से पहले तेलिया क्रीम या तेल / घी लगाकर निकले।
-खुले बालों से बाहर ना जाए।
-यदि होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत आंख साफ करें व जलन होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
-सिल्वर चमकीले रंग का इस्तेमाल ना करें इसमें एलुमिनियम ब्रोमाइड होता है जिससे कैंसर हो सकता है।
-हरा रंग में कॉपर सल्फेट होता है जिससे बच्चे त्वचा को एलर्जी, दर्द हो सकता है।
-रंग को एक बार में रगड़-रगड़ कर छुड़ाने की कोशिश न करें, त्वचा छिल सकती है।
- किसी भी प्रकार के नशा का उपयोग न करें । नशे में गाड़ी ना चलाएं।
-बाहर की तली पकी चीजें न खाए। घर पर बनी गुजिया वगेरह ही खाएं।
-रंगो से खुश्की हो जाती है इसलिए पानी एवम फ्रूट जूस पीते रहिए।
-होली खेलने के बाद, आराम अवश्य करें।