आगरालीक्स ….आगरा में तीन साल बाद होली पर रौनक, बाजारों में देर रात तक भीड़, खूब बिक रहा रंग गुलाल और ठंडाई। करोड़ों के कारोबार का अनुमान।

कोरोना काल में दो साल बाजार ठंडा रहा लेकिन इस बार बाजारों में रौनक है। रंग गुलाल, ठंडाई की दुकानों से लेकर मिठाई की दुकानों पर भीड़ लग रही है। होली मिलन के समारोह भी खूब आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें भी अच्छा खर्चा किया जा रहा है। इस बार होली पर करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है।
जानें किस सेक्टर में कितने कारोबार की उम्मीद
रंग गुलाल करीब 10 करोड़
किराना मावा करीब 20 करोड़
रेडीमेड नाश्ता करीब 10 करोड़
मिठाई, पेठा, ठंडाई 20 करोड़
होली मिलन समारोह के आयोजन 100 करोड़