Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News : Free Ultrasound for rural area pregnant women in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Free Ultrasound for rural area pregnant women in Agra #agra

208

आगरालीक्स ….आगरा में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य विभाग निजी सेंटरों पर फ्री अल्ट्रासाउंड कराएगा, जानें क्या है स्कीम।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने ताया कि ने बताया कि शहरी क्षेत्र की गर्भवती के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड का प्रावधान है। यहां पर माह में दो बार प्रधानमंत्री सुरक्ष‌ित मातृत्व दिवस भी मनाया जाता है। लेकिन ग्रामीण स्तर पर हर जगह अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है| ऐसे में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव ने पत्र भेजकर जिले में निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवसों पर सीएचसी के जरिये गर्भवती को अल्ट्रासाउंड सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
एसीएमओ आरसीएच डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के दौरान जब डॉक्टर लिखित रूप से गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहेगा, उस दशा में वह यह सुविधा ले सकती हैं| गर्भवती का रजिस्ट्रेशन होने के बाद शासन से सीधे सेंटर के खाते में प्रत्येक अल्ट्रासाउंड पर 255 रुपये दिए जाते हैं।
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता संगीता भारती ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएमएसएमए दिवस के दौरान गर्भवती का अल्ट्रासाउंड सहित, यूरिन, हीमोग्लोविन, शुगर, सिफलिस , वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप और एचआईवी और कोविड -19 की जांच की जाती है। इसके अलावा केंद्र पर आने वाले दंपति को बास्केट ऑफ च्वॉइस की सहायता से परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गर्भवती के आरसीएच पंजीकरण के लिए भी विशेष काउंटर लगाकर, जिन लाभार्थियों का आरसीएच नंबर नहीं होता है, उनको पंजीकरण कराकर नंबर उपलब्ध कराया जाता हैं। वर्तमान में जनपद में 1.39 लाख से अधिक गर्भवती रजिस्टर हैं|

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Young girl from Delhi found wandering in Agra at midnight; police hand her over to her family…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली से लाई एक युवती आधी रात को बदहवास हालत...

आगरा

Agra News: Grand Maha-Aarti of Maa Bhagwati in Awas Vikas Sector-6, Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में मां भगवती की भव्य महाआरती, श्रद्धा...

टॉप न्यूज़

Tourist Places in Agra, including the Taj Mahal

आगरालीक्स…आगरा में गुलाबी सर्दी के साथ ही पर्यटन सीजन भी शुरू. आगरा...

आगरा

Dussehra 2026: Find out the auspicious timing for Shastra Pujan and Ravan Dahan…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा मंगलवार 20 अक्टूबर को. शस्त्र पूजन और रावण दहन का शुभ...

error: Content is protected !!