आगरालीक्स…आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर और केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उड़ा रंग अबीर-गुलाल, शहर भर के डॉक्टर जुटे, कहा होली सामाजिक समरसता का त्योहार, इस अस्पताल से शहर को बहुत उम्मीदें, देखें झलकियां…
आगरा में आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर और केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अबीर-गुलाल से महक उठा। शहर भर के 100 से अधिक डॉक्टर जुटे। एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं। आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के डॉ. समीर तनेजा, डॉ दिनेश गर्ग, डॉ विनीत चौहान और डॉ पंकज कौशिक ने अतिथि चिकित्सकों का स्वागत और अभिवादन किया। चारों ही वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर शहरवासियों को पेट, लिवर, आंत की गम्भीर बीमारियों का उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध करा रहा है।

बेहद ही कम समय में यहां दूर-दराज से मरीज आ रहे हैं। टीम वर्क और स्पेशियलिटी की वजह से इस सेंटर को वरदान समझा जा रहा है। रंगों के इस त्योहार पर कामना है कि कोई रोगी न रहे। सबके हिस्से में खुशियां आएं। हालांकि उन्होंने सलाह दी कि पेट, लिवर या आंत से जुड़ी किसी भी समस्या को हल्के में लेकर नजर अंदाज न करें बल्कि विशेषज्ञ के पास जाएं।
सही समय पर रोग की पहचान कर ली जाए तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।

केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक संजय अग्रवाल और अक्षत अग्रवाल ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का त्योहार है। यह एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है। खुशियां तभी आती हैं जब हर कोई निरोगी हो। केपी इंस्टीट्यूट आगरा में लिवर, किडनी, हार्ट के साथ ही सभी गम्भीर और लाइलाज समझी जाने वाली बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इसमें कोई संदेह नही कि यह मील का पत्थर होगा।

सीईओ कुनाल सिंघल ने कहा कि अब जब अस्पताल संचालित होने के बहुत करीब है तब होली मिलन आपसी मेल-मिलाप और साथ में आगे बढ़ने का एक अवसर है। इस बीच होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अबीर-गुलाल की खुशबू से समूचा प्रांगण महक उठा। चिकित्सकों ने चंदन का तिलक लगाकर एक दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। स्टाफ ने होली के गीतों पर जमकर डांस, धमाल और मस्ती की। साथ ही ठंडाई और स्वल्पाहार का लुत्फ उठाया।



