Agra News: Abhishek performed on the birth anniversary of Chaitanya Mahaprabhu in Sri Jagannath Temple, Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में फाग पूर्णिमा पर श्वेत पोशाक से हुआ श्रीहरि का श्रंगार. श्रीजगन्नाथ मंदिर में चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर किया गया अभिषेक, गौर कथा में भक्तों को सुनाए चैतन्य महाप्रभु के प्रसंग
फाग पूर्णिमा व चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ ही श्रीहरि का श्वेत पोशाक धारण कराकर विशेष श्रंगार किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन किया गया। शाम 5 बजे गौर कथा में श्रीकृष्ण का स्वरूप चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव के प्रसंग व लीलाओं से भक्तों को परिचित कराया गया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्रीकृष्ण का ब्रज विलुप्त हो गया था। जो आज का ब्रज है उसे चैतन्य महाप्रभु ने अपने शिष्यों की सहायता से खोजा। शाम 6 बजे पंचामृत व पंचगव्य से चैतन्य महाप्रभु का मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया।
संध्या समय श्रीजगन्नाथ भगवान का बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग लाल रंग की पोशाक धारण करा पुष्पों से श्रंगार किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल,
सुशील अग्रवाल, विनल नयन फतेहपुरिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, अखिल बंसल, विकास बंसल (लड्डू), हर्ष खटाना, संजय कुकरैजा, त्रिलोक चंद अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा सूरज प्रभु आदि उपस्थित थे।