आगरालीक्स ..वीडियो …आगरा में महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारकों में फ्री एंट्री, होली मनाने के बाद ताजमहल पहुंचे लोग। जमकर की मस्ती।
बुधवार को होली के साथ ही बुधवार को अंतर्राष्टीय महिला दिवस भी मनाया गया। महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारकों में एंट्री फ्री थी, ऐसे में सुबह लोगों ने होली मनाई। दोपहर में ताजमहल पर पहुंच गए। युवाओं ने ताजमहल पर जमकर मस्ती की।
दोपहर में उमड़ी भीड़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल में दोपहर में भीड़ उमड़ी, बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल पर पहुंचे। विदेशी पर्यटकों ने भी ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का दीदार किया, जमकर मस्ती की।