नईदिल्लीलीक्स…भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मौजूदगी से यादगार बना। रोहित और स्मिथ को पहनाई कैप। जानें मैच का हाल।
दोनों पीएम ने मैदान का चक्कर लगाया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आस्ट्रेलिया के पीएम एंटनी एल्बनीज के सात मैदान पर पहुंचे।
खिलाड़ियों से की मुलाकात
दोनों अपने-अपने देशों के खिलाड़ियों से मिले। दोनों ने अपने-अपने देशों के खिलाड़ियों को कैप पहनाई और फिर दोनों कप्तानों के साथ फोटो खिंचवाया।
चाय तक दो विकेट पर 149 रन
दूसरी ओर मैच में आस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में चाय तक मजबूत स्थिति मे पहुंच गया है आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाय तक दो विकेट पर 149 रन बना लिए थे। कप्तान स्मिथ 38 और उस्मान ख्वाजा 65 रन बनाकर खेल रहे थे।