आगरालीक्स… टी-20 लीग के 38.2 ओवर में बने 483 रन। बाबर आजम के शतक पर बहुत भारी पड़ा जेसन राय का नाबाद शतक।

पाकिस्तान सुपरलीग में पेशावर जालमी और क्वेटा कलंदर के बीच रोमांचक मैच में बुधवार को पेशावर जालमी ने पहले खेलते हुए बाबर आजम के 65 गेंदों में नाबाद 115 रन और रोमेन पावेल के 18 गेंदों में 35 रन की मदद से 20 ओवर में 240 रन का भारीभरकम स्कोर बनाया।
पेशावर और क्वेटा का मैच
जेसन ने बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान में गदर काटा प्वांट टेबिल पर सबसे नीचे चल रही क्वेटा कलंदर ने इस स्कोर को चैलेंज के रूप में लिया और आक्रामक अंदाज से जेसन रॉय और गुप्टिल ने शुरुआत की। गुप्टिल और समीद तो जल्द आउट हो गए लेकिन दूसरे छोर पर बांग्लादेश में गदर काटकर आए जेसन रॉय ने यहां भी हल्ला बोल दिया और 63 गेंदों पर 145 रन की नाबाद पारी और दूसरे छोर पर मोहम्मद हफीज की 18 गेंदों पर 41 रन की पारी से मैच 18.2 ओवर में जीत लिया।