आगरालीक्स…. आगरा के जिला अस्पताल, नामनेर चौराहे पर स्त्री रोग विभाग की ओपीडी भी शुरू होगी, ऐसा पहली बार किया जा रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

आगरा में पुरुष और महिला जिला चिकित्सालय है। जिला चिकित्सालय पुरुष नामनेर में स्त्री रोग विभाग की ओपीडी नहीं लगती है। महिला मरीजों को लेडी लायल जिला अस्पताल आना पड़ता है जबकि जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात हैं।
स्त्री रोग विभाग की ओपीडी की जा रही शुरू
अब जिला अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की ओपीडी शुरू की जा रही है। ओपीडी ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर स्त्री रोग विभाग की ओपीडी शुरू की जाएगी, यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श देंगे। अभी जिला अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, इसकी और संख्या बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।