आगरालीक्स…हाइवे पर खड़े व्यक्ति को मैजिक ने कुचला. मौके पर ही मौत
आगरा के रहने वाले एक व्यक्ति को हाइवे पर सड़क किनारे मैजिक ने कुचल दिया. व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों को जानकारी दे दी गई है. मृतक व्यक्ति उस समय अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था.

ये है पूरा मामला
मामला फिरोजाबाद के टोल प्लाजा के पास का है. आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के कुठावली में रहने वाले 50 वर्षीय पप्पू आज दोपहर टोल प्लाजा के पास खड़े थे. वो यहां से टूंडला के जाजपुर में रहने वाली अपनी बुआ के घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान टूंडला की ओर से आ रही अनियंत्रित मैजिक गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मैजिक चालक को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.