आगरालीक्स….. आगरा में सर्दी जुकाम और बुखार का प्रकोप कुछ कम हुआ है, इसके साथ ही एसएन में एच3एन2 की जांच शुरू हो गई है। जानें क्या है हाल।

सर्दी जुकाम बुखार के बाद लोगों की खांसी ठीक नहीं हो रही है। यह एच3एन2 का संक्रमण माना जा रहा है। ऐहतियातन सर्दी जुकाम और बुखार के गंभीर मरीजों की एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एच3एन2 की जांच कराई जा रही है। सैंपल की संख्या बहुत कम है, कुछ ही लोगों की जांच हुई है।
अभी तक कोई पॉजिटिव केस नहीं
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में अभी तक किसी भी मरीज में एच3एन2 की पुष्टि नहीं हुई है। जितने भी सैंपल की जांच की गई, उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।