आगरालीक्स …..आगरा में राजकीय संकेत विद्यालय के दिव्यांगों को दी गई मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल ।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र विभाग) दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा राजकीय संकेत विद्यालय विजयनगर आगरा में 151 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गयी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन की पेंशन, जो 2017 में रू0 500 प्रति माह मिलती थी, जिसे बढ़ाकर रू0 1000 कर दिया गया, जो कि जल्द ही रू0 1500 की जायेगी। साथ ही दिव्यांग शादी विवाह पुरस्कार योजनान्तर्गत दिव्यांजन की कठिनाई के दृष्टिगत विवाह पंजीयन की वाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया है।