आगरालीक्स ……आगरा में जलकल विभाग की कर्मचारी महिला को दिनदहाड़े किया किडनैप, 50 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए।
आगरा के नरायच निवासी मालती देवी जलकल विभाग में कर्मचारी हैं, सोमवार दोपहर में उनके एक परिचित ने फोन किया, कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, मदद के लिए मालती देवी को ट्रांस यमुना कॉलोनी के रॉयल पब्लिक स्कूल के गेट पर बुलाया।
50 लाख रुपये की मांगी फिरौती
मालती देवी जैसे ही रॉयल कट पर पहुंची, वहां पहले से वैन में मौजूद बदमाश उन्हें किडनैप कर ले गए। बदमाशों ने मालती देवी की बेटी को फोन किया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। वैन में बदमाश उन्हें कागरौल इलाके में लेकर पहुंचे, यहां मौका मिलते ही मालती देवी भाग निकलीं। बदमाशों ने पीछा किया लेकिन उन्होंने शोर मचा दिया, ग्रामीण आ गए वे बचकर भाग आईं।
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
मालती देवी ने थाना एत्माउददौला में पहुंचकर मुकदमा दर्ज् कराया। गुरुवार सुबह चार बजे फाउंड्री नगर क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश साहिल के पैर में गोली लग गई, पुलिस ने साहिल और उसके साथी संजीव चौधरी, मयंक को अरेस्ट कर लिया।