आगरालीक्स ….आगरा में एडीए के 400 प्लाट खाली है, इनकी नीलामी जल्द की जाएगी, अवैध कॉलोनी की सील।

एडीए द्वारा लैंड आडिट कराया गया है। इसमें एडीए द्वारा विकसित कालिंदी विहार, शास्त्रीपुरम, ताजनगरी सहित अन्य योजनाओं में 400 प्लाट खाली हैं। एडीए द्वारा जल्द ही इन प्लाट की नीलामी कराई जाएगी।
अवैध बन रही कॉलोनी में निर्माण सील
एडीए के सहायक अभियंता केके सारवगी के अनुसार, न्यू आगरा के सुरेश नगर में अनूप गर्ग करीब तीन हजार वर्गमीटर में कॉलोनी बनवा रहे थे, नक्शा स्वीक्रत नहीं करया गया था। इसे सील कर दिया गया।