आगरालीक्स ….आगरा में 2031 तक कहां कहां कॉलोनी और सड़क बननी हैं इसके लिए मास्टर प्लान 2022 में लागू होना था, 15 महीने बाद भी मास्टर प्लान की आपत्तियों का निस्तारण नहीं हुआ है।

आगरा में मास्टर प्लान 2021 तैयार किया गया, पांच जनवरी 2022 को एडीए बोर्ड ने मास्टर प्लान को मंजूर करते हुए आपत्तियां मांगी गई। 23 मार्च 2022 तक आपत्तियां दाखिल की गईं, इन आपत्तियों का निस्तारण होना था लेकिन 15 महीने बाद भी आपत्तियों का निस्तारण नहीं हुआ है।
अब दोबारा कमेटी बनाकर आपत्तियों का होगा निस्तारण
मास्टर प्लान 2021 में मेट्रो रूट के चलते कुछ और बदलाव किए गए हैं, अब इस पर भी आपत्तियां मांगी गई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण कमेटी बनाकर किया जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद शासन को मास्टर प्लान भेजा जाएगा।