आगरालीक्स …आगरा में कोहरे से ट्रेनों की स्पीड थम गई है, सुबह आने वाली ट्रेनें रात तक पहुंच रही हैं। कोहरे में स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड रहा है। ऐसे में रेलवे द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो और स्टेशन पर ट्रेन का घंटों इंतजार न करना पडे।
- यात्रा प्रारम्भक करने से पूर्व 139 पर अपनी गाड़ी की स्थिति जॉच कर ही यात्रा प्रारम्भव करें, जिससे कि स्टे शन पर अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
– यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान अतिरिक्तक आवश्यक खादय सामग्री, शिशु आहार जैसे कि दूध एवं फल आदि पर्याप्त मात्रा में अवश्य रखें
– बीमार यात्री अपने साथ आवश्यक दवायें पर्याप्त मात्रा में रखें।
Leave a comment