आगरालीक्स …यूपी के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं, व्हाटस एप पर दिन भर यह मैसेज चलने के बाद रामवीर उपाध्याय ने कहा है कि वे जब तक जिंदा हैं बसपा का सिपाही बनकर रहेंगे। उन्होंने थाना हाथरस गेट में सोशल साइटस पर इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।
सिकंदराराऊ के विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इस बार वे हाथरस के सादाबाद से चुनाव लडने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच उनके भाजपा में शामिल होने की खबरे आने लगी हैं। शुक्रवार दोपहर में सोशल मीडिया पर रामवीर उपाध्याय के

सुबह से सोशल मीडिया पर हो रहा भ्रामक प्रचार
आज सुबह से सोशल मीडिया पर एक टिवटर एकाउंट के माध्यम से एक भ्रामक खबर फैलाई जा रही है कि रामवीर उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं और कुछ ही समय में उनकी घोषणा होने वाली है।

राजनेता पैदा नहीं हुआ है
रामवीर उपाध्याय का कहना है कि अभी तक राजनीति में कोई भी ऐसा नेता पैदा नहीं हुआ है जो रामवीर उपाध्याय को बसपा से अलग कर सके। मैं जब तक जिंदा हूं तब तक बसपा का सिपाही बनकर अपनी पार्टी के लिए काम करुंगा।
हाथरस गेट में दी तहरीर
रामवीर उपाध्याय ने हाथरस गेट में सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल होने की फैलाई जा रही खबरों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए आईटी एक्ट के तहत तहरीर दी है।
Leave a comment