Monday , 19 October 2026
Home एजुकेशन Agra University student union election- 2016 on 15 December
एजुकेशनटॉप न्यूज़

Agra University student union election- 2016 on 15 December

265

आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव 15 दिसंबर को होंगे। और आठ दिसंबर को को नामांकन होना है। सोमवार को छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही विवि में छात्र संघ चुनाव का माहौल दिखने लगा है, छात्र संगठन छ़ात्रों से संपर्क करने में जुटे हैं। प्रो राजेंद्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

छात्र नेता भिडे

विवि की चुनाव समिति के साथ हो रही बैठक में ही छात्र नेता भिड गए । अपनी बातें रखने को लेकर दोनों नेता आपस में भिड़ गए।  विवि प्रशासन ने पहले ही सभी छात्र संगठनों को चुनाव के संबंध में सेठ पदमचंद संस्थान में होने वाली बैठक के बारे में जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी निर्दलीय और छात्र सभा, एनएसयूआई एवं एबीवीपी के कार्यकर्ता कुलपति आवास पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। हालांकि छात्र नेताओं की हकीकत समाने आते ही सब चुपके से निकल गए।

पहले बताए नियम फिर जारी अधिसूचना

पिछली बार नियमों को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद इस बार विवि प्रशासन ने हर कदम फूंक-फूंककर रखा। सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी करने से पहले सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों, छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों को नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के उस शासनादेश के बारे में भी बताया गया, जिसमें छात्र संघ चुनाव लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे।

इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में नामांकन

डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. बृजेश रावत ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन खंदारी परिसर इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में होगा। चुनाव के संबंध में अधिक जानकारी विवि की आधकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

लिंगदोह की सिफारिशों पर ही होगा चुनाव

चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्वत ने बताया कि चुनाव को पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही कराया जाएगा। छात्र संघ चुनाव शासन के आदेशों और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर होगा। कोई भी छात्र जिसकी फीस जमा नहीं होगी, उस पर कोई मुकदमा होगा या फिर वह फेल होगा (इसमें री और एक्स छात्र भी शामिल हैं) नामांकन नहीं कर सकेगा।

यह है चुनाव कार्यक्रम

नामांकन की तिथि – 8 दिसंबर 11 से एक बजे तक
– नामांकन पत्रों की जांच – 9 दिसंबर 12 बजे से
-नाम वापसी – 10 दिसंबर सुबह 11 से एक बजे तक।
– प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची का प्रकाशन – 10 दिसंबर को
( ये सभी प्रक्रिया इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में होगी )
मतदान की तिथि – 15 दिसंबर सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक
मतगणना -15 दिसंबर दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी।
परिणाम की घोषणा – 15 दिसंबर को मतगणना समाप्त होने के बाद।

नामांकन के लिए उम्र सीमा
स्नातक 22 साल, स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 23 साल, स्नातक के बाद डिप्लोमा कर रहे छात्रों के लिए 24 साल। परास्नातक के लिए 25 साल, एमफिल के लिए 28 साल, शोधार्थियों के लिए आयु सीमा 30 साल है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Tourist Places in Agra, including the Taj Mahal

आगरालीक्स…आगरा में गुलाबी सर्दी के साथ ही पर्यटन सीजन भी शुरू. आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police have apprehended three cunning fraudsters who swindled people by promising to double their money…#agranews

आगरालीक्स…21 दिन में पैसा डबल…फिल्म फिर हेराफेरी की तरह आगरा में तीन...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A Medical Milestone in Agra, Sarvottam Hospital Performs Advanced Surgery on a One-Year-Old Child for “Hirschsprung Disease”

आगरालीक्स…आगरा में पहली बार 1 वर्षीय बच्चे की हिर्शस्प्रुंग रोग की लैप्रोस्कोपिक-असिस्टेड...

टॉप न्यूज़

Ramlila Agra 2026: The grand enactment of the darshan of Mata Janaki and the burning of Lanka in Ashok Vatika captivated the hearts

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में बजरंगबली के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण...

error: Content is protected !!