अलीगढ़लीक्स…एएमयू कुलपति तारिक मंसूर सहित छह नाम एमएलसी के लिए भेजे गए। सीएम योगी की सहमति के बाद सरकार की ओर से भेजा गया राज्यपाल को नाम।
भाजपा कोटे से बनाए जाएंगे एमएलसी
एएमयू कुलपति प्रो तारिक मंसूर के नई पारी की शुरुआत होने वाली है। प्रो. तारिक मंसूर विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी के रूप में राजनीतिक पारी शुरू करेंगे। यूपी की योगी सरकार ने राज्यपाल को उनके नाम का प्रस्ताव भेजा है। सीएम योगी की सहमति के बाद सरकार ने भाजपा कोटे से एमएलसी के लिए छह नाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास भेज दिए हैं।
इन लोगों के नाम राज्यपाल को भेजे गए हैं
इनमें एएमयू के वीसी प्रो तारिक मंसूर के साथ भाजपा के पूर्व ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्रा, अंबेडकर महासभा के लालजी प्रसाद निर्मल, अधिवक्ता रामसुभग राजभर, काशी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नाम हैं।
तारिक को भाजपा से नजदीकी का मिला लाभ
माना जा रहा है कि प्रो तारिक मंसूर की भाजपा नेताओं से नजदीकी का फायदा एमएलसी के लिए प्रस्ताव में मिला है। तारिक मंसूर एएमयू में छात्र रहे, फिर वहीं प्रोफेसर बने और फिर कुलपति रहे। तारिक मंसूर एएमयू में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। तारिक मंसूर के पुन: एएमयू के वीसी बनने या किसी प्रदेश का राज्यपाल बनने की चर्चा थी, पर भाजपा ने उन्हें एमएलसी बनाने पर मुहर लगा दी।